CG Mirror News
जशपुर (छत्तीसगढ़)
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर (गुरुवार) को एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
कलेक्टर के अनुमोदन से आदेश जारी
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जशपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (क्रमांक/जि.शि.अधि./स्टेनो/अवकाश/2026-27/2916) के अनुसार, कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तूफान के प्रभाव से तेज बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में जोखिम हो सकता है।
Views: 0



