E-Paper

धनतेरस पर बाजार पहुंचीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय, खरीदा मिट्टी का दीया।

CG Mirror News

जशपुर :- धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय कांसाबेल बाजार पहुंचीं, जहां उन्होंने दीपावली की खरीदारी करते हुए मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाने की अपील की।
धनतेरस के अवसर पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय जशपुर जिले के कांसाबेल बाजार पहुंचीं। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह बाजार में खरीदारी की और दीपावली के लिए मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान कौशल्या साय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें और मिट्टी के दीयों का उपयोग करें। इससे हमारी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय कुम्हारों और छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक संबल मिलेगा। कौशल्या साय ने इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनका यह संदेश स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक दीपावली मनाने का संदेश देता नजर आया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker