E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

Mirror News  – ऑपरेशन साइबर शील्ड: 62 आरोपी गिरफ्तार, 84 करोड़ की ठगी का खुलासा.. जरुर पढ़ें 

Mirror News  - ऑपरेशन साइबर शील्ड: 62 आरोपी गिरफ्तार, 84 करोड़ की ठगी का खुलासा.. जरुर पढ़ें 

Mirror News  – ऑपरेशन साइबर शील्ड: 62 आरोपी गिरफ्तार, 84 करोड़ की ठगी का खुलासा.. जरूर पढ़ें 

 

रायपुर – रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देश पर “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत साइबर ठगी से जुड़े म्यूल बैंक अकाउंट धारकों और ब्रोकरों पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, राजस्थान और उड़ीसा समेत 40 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों की टीम ने 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर 1435 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 84.88 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपियों के बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये की राशि होल्ड की गई है। गिरफ्तारियां गूगल रिव्यू टास्क, क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट, शेयर ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों में हुईं। प्रमुख मामलों में रायपुर के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से 36 लाख की ठगी और गूगल रिव्यू टास्क के जरिए 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी शामिल है। यह कार्रवाई साइबर टीम, एंटी क्राइम यूनिट और स्थानीय थानों की 20 टीमों ने मिलकर की। पुलिस ने दूसरे चरण में और गिरफ्तारियां करने की योजना बनाई है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker