E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सरगुजा
Trending

ईब नदी किनारे बने पुल में दरार, ऊपर से मिट्टी डालना भी भूला ठेकेदार  कोरंगा-गंझुटोली खेरवार बस्ती सड़क के बीचों-बीच भी पड़ी दरार, निर्माण कार्य में मिलीभगत के आरोप। 

ईब नदी किनारे बने पुल में दरार, ऊपर से मिट्टी डालना भी भूला ठेकेदार  कोरंगा-गंझुटोली खेरवार बस्ती सड़क के बीचों-बीच भी पड़ी दरार, निर्माण कार्य में मिलीभगत के आरोप। 

CG Mirror News

जशपुर :- लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव अंतर्गत कोरंगा प्राथमिक स्कूल से भुईटांगर तक कराए गए सड़क एवं पुल निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। ईब नदी के किनारे बनाए गए पाइप पुल में दरारें देखी जा रही हैं, वहीं पुल के दोनों किनारों पर आज तक मिट्टी नहीं डाली गई है,

जिससे यह पुल अधूरा बना हुआ है और आवागमन करने वाले ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी अब तक किसी प्रकार का मेंटेनेंस नहीं किया गया है, जिससे पुल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग द्वारा निरीक्षण किए बिना ही निर्माण कार्य को पूर्ण मान लिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार स्थल निरीक्षण के लिए न तो इंजीनियर मौके पर पहुंचते हैं और न ही अधिकारी निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति देखने आते हैं। रिपोर्टें कार्यालय में बैठकर तैयार की जाती हैं और कथित मिलीभगत के बाद ठेकेदार को बिना भौतिक सत्यापन के भुगतान कर दिया जाता है।

वहीं,कोरंगा-गंझुटोली खेरवार बस्ती मार्ग पर भी नई बनी सड़क के बीचों-बीच दरार आ गई है, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा मिल सके। नागरिक सूचना पटल नहीं होने के कारण कौन ठीकेदार कौन अधिकारी ग्रामीणों को पता ही नहीं है कि निर्माण एजेंसी कौन है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker