E-Paper
Trending

जशपुर को मिला नया पुलिस कप्तान, डॉ. लाल उमेद सिंह ने संभाला कार्यभार।

जशपुर को मिला नया पुलिस कप्तान, डॉ. लाल उमेद सिंह ने संभाला कार्यभार।

जशपुर को मिला नया पुलिस कप्तान, डॉ. लाल उमेद सिंह ने संभाला कार्यभार।

जशपुर: जिले को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है। नवपदस्थ  एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा 22 जनवरी 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डॉ. सिंह ने 25 जनवरी 2026 को जशपुर जिले का कार्यभार संभाला। डॉ. लाल उमेद सिंह इससे पूर्व रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वे 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध पर नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। जशपुर जिले के नागरिकों को उनके नेतृत्व से बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker