E-Paper
Trending

जशपुर में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल।

जशपुर में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल।

CG Mirror News 

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी द्वारा 19 फरवरी 2026 को जिला, मंडल एवं कार्यसमिति स्तर पर नई टीम की घोषणा की गई है।

जारी सूची में जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं को भी जिला स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, पूर्व मंत्री श्री गणेश राम भगत, पूर्व विधायक श्री शिव शंकर साय, श्री रोहित साय, सदस्य महिला आयोग श्रीमती प्रियव्रता सिंह जूदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश सिंह, लालजी गुप्ता,  नरेश नंदे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर  प्रताप सिंह जूदेव, अध्यक्ष नगर पालिका जशपुर अर्जित भगत, उपाध्यक्ष नगर पालिका जशपुर राज शर्मा, जिला महामंत्री श्री मनदीप अग्रवाल, कृषि मंडी उत्पाद एवं विक्रेता प्रबल सह संयोजक  केदार यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र बेसरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। संगठन के इस विस्तार में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है, जिससे किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है। जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि नई टीम के साथ किसान मोर्चा जिले में किसानों की आवाज को और मजबूती से उठाने का कार्य करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाया जाएगा। संगठन विस्तार के साथ ही जिले में भाजपा किसान मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker