E-Paper

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त, दुलदुला प्रशासन की कार्रवाई,तत्परता से पकड़ा गया अवैध धान परिवहन,मंडी निरीक्षक को प्रकरण तैयार करने के निर्देश

CG Mirror News

जशपुर:-  कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड से अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार दुलदुला श्री राहुल कौशिक तथा खाद्य निरीक्षक श्री संदीप गुप्ता की तत्परता से 24 अक्टूबर की रात यह कार्रवाई की गई। दोनों पिकअप वाहनों में झारखंड के कुरडेग से धान लोड कर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर चराईमारा की ओर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। प्रशासनिक टीम ने दोनों पिकअप वाहनों सहित धान को जब्त कर थाना दुलदुला के सुपुर्द कर दिया है। वहींमामले में आवश्यक कार्रवाई एवं प्रकरण तैयार करने के लिए मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया है।

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की पैनी नजर

दुलदुला तहसील झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। धान खरीदी के सीजन में दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की आशंका को देखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाई जा रही है। सघन जांच अभियान के माध्यम से ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों पर निगरानी और सख्त हुई है। प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान जारी रखने की दिशा में कार्रवाई की है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker