
CG Mirror News
जशपुर। पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय को संगठन द्वारा गुजरात का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद क्षेत्र में बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। संगठन की ओर से मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में जनपद सदस्य श्रीमती ममता सिंह, सरपंच श्रीमती सुनीता पैकरा एवं पूर्व बीडीसी श्रीमती शिला चौहान ने श्रीमती गोमती साय के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और गुजरात सह प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती गोमती साय ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी।
गोमती साय को गुजरात सह प्रभारी बनाए जाने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है। लगातार मिल रही बधाइयों के बीच उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का पहुंचना जारी है ।
Views: 0




