E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपादिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजा

PCCF & HOFF का दो दिवसीय जशपुर प्रवास,वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण सहित वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

 

जशपुरनगर – प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख,(PCCF & HOFF ) छत्तीसगढ़ रायपुर के अरुण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया। प्रवास के दौरान उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण, क्षेत्रीय गतिविधियों तथा प्रस्तावित वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

तपकरा परिक्षेत्र में अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक :
15 सितम्बर 2026 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय द्वारा तपकरा वन परिक्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान तपकरा परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में संचालित वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन एवं अन्य विभागीय कार्यों की जानकारी ली गई।

बैठक में उन्होंने मैदानी स्तर पर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये।

उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पण्ड्रापाठ में वन अमले की बैठक:
इसके पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा सन्ना वन परिक्षेत्र अंतर्गत पण्ड्रापाठ का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने क्षेत्रीय परिस्थितियों एवं वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने वन संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि नियंत्रण, पौधरोपण एवं मैदानी स्तर पर विभागीय गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

वनांचल विज्ञान केन्द्र हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन
16 सितम्बर 2026 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरूण पाण्डेय द्वारा जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरगांव में प्रस्तावित वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण हेतु चयनित स्थल का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, उपलब्ध भूमि, आसपास के क्षेत्र तथा केन्द्र के प्रस्तावित उपयोग एवं विकास की संभावनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने प्रस्तावित वनांचल विज्ञान केन्द्र को जशपुर जिले की प्राकृतिक, वनस्पतिक, जैव विविधता एवं स्थानीय पर्यावरणीय विशेषताओं से जोड़ते हुए विकसित किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वनमण्डल कार्यालय में आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा:

स्थल निरीक्षण के पश्चात वनमण्डल कार्यालय जशपुर के सभागार में वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र की अवधारणा, स्थल विकास, अधोसंरचना, विषयगत प्रदर्शनी, शैक्षणिक गतिविधियां, जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय वन संसाधनों एवं पारंपरिक ज्ञान के समावेश सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विभिन्न विभागों एवं विशेषज्ञों की सहभागिता:
उक्त बैठक में मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, भा.व.से., वनमण्डलाधिकारी जशपुर शशि कुमार, भा.व.से., उपवनमण्डलाधिकारी जशपुर करण सिंह, सं.व.सं., अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  विश्वास राव महस्के, कल्याण आश्रम महामंत्री  योगेश बापट, जशपुर, गिरीश कुबेर, रायपुर, डॉ. राहुल मुंगीकर, पुणे, सुबोध पाण्डेय, रायपुर, राजेश गुप्ता, जशपुर,  संजीवन कुमार, जशपुर, गोवर्धन होता, जशपुर उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker