
Mirror News :CM साय के बाद पूर्व CM बघेल का दौरा , कहा चौकी से चल रही नगर की सरकार..
pMirror news : CM साय के अपने विधानसभा के हॉट सीट पर दौरा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को जशपुर जिले के कुनकुरी पहुंचे , सीएम साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक है, और बीजेपी ने यहाँ से सुदबल राम को अपना प्रत्यासी बनाया है जो की पूर्व में भी कुनकुरी के नगर पंचायत अध्यक्ष थे , वही उनके खिलाफ में पूर्व CM बघेल के समिति में रहे विनयसील गुप्ता को हॉट सीट कुनकुरी नगर पंचायत चुनाव में उतारा है जो की कम्प्यूटर इंजिनीयर हैं बुधवार दोपहर आज PNB बैंक के सामने मेन रोड कुनकुरी में भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर जम कर निशाना साधा और नगर पंचायत कुनकुरी के कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया
जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश ने प्रदेश सरकार पर जम कर निशाना साधा और कांग्रेस द्वारा चलाई गई योजना को बंद करने का आरोप लगाया, भूपेश बघेल ने क्षेत्र के विकास के लिए मतदाताओं से कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताने की अपील , वही चरण दस महंत के बयान पर कहा की चरण दस महंत सीनियर नेता हैं हो सकता है उनकी बात हाई कमान से हुई होगी। कार्यक्रम में विनय भगत जशपुर और यूड़ी मिंज कुनकुरी के पूर्व विधायक मौजूद रहे। श्री बघेल ने विनय सील के बाहरी प्रत्यासी होने मामले में तंज कसते हुए कहा की बीजेपी के जिला अध्यक्ष कौन से लोकल हैं ओ भी to UP से यहाँ आ के बीजेपी में राज क़र रहे हैं..
उन्होंने कहा की यहाँ पिछले 14 महीने से कुनकुरी में चौकी से नगर की सरकार चल रही है और चंद लोगो तक सिमट क़र रह गई है.. श्री बघेल ने कहा की बीजेपी सिर्फ योजना का नाम बदलने और बंद करने की काम क़र रही है..
श्री बघेल ने कहा की यहाँ लोग भटक रहे हैं 2 डिप्टी CM और वित्तमंत्री के वजह से लोगों काम अटक रहा और लोग गोल गोल घूम रहे हैं। आखिर छत्तीसगढ़ सरकार की बागडोर किसके हाथ है ए भी पता नहीं है।
पूर्व संसदीय सचिव यूड़ी मिंज ने कहा की मधेश्वर पहाड हो मयाली हो या जशपुर को पर्यटन के लिस्ट में जोड़ने में जितनी योगदान कांग्रेस सरकार ने की है बीजेपी सिर्फ आम पब्लिक को गुमराह क़र रही है..
कार्यक्रम में मुरारी अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेसी, मनोज सागर यादव कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष, महेन्द्र अग्रवाल, राकेश देवांगन, नीरज पारिक, लीलाप्त यादव, पंकज गुप्ता, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष एस इलियास, महेश त्रिपाठी, ईफतकार हसन, शास्त्राशु पाठक, राजू गुप्ता, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
Views: 0




