
BIG BREAKING JASHPUR: जमीन विवाद ने ली दो जानें, पाकरगांव में खूनी संघर्ष, दो परिवारों में मचा कोहराम।
जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में बिती देर रात जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।
इस हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, यादव और नागवंशी परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बिती देर रात इसी विवाद ने भयानक रूप ले लिया। आरोप है कि नागवंशी परिवार के लोगों ने चक्रोधर यादव के घर पहुंचकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हंगामे के बीच जब ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तब रात के अंधेरे में हमलावरों ने गलती से अपने ही साथी नान्ही नागवंशी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ जारी है। जमीन विवाद की आग में झुलसे दो परिवार, दो लाशों ने पूरे इलाके को दहला दिया।
Views: 0




