
जशपुर। जिले के प्रसिद्ध बेल महादेव पहाड़ को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर बेल महादेव पहाड़ के पर्यटन स्थल में जोड़ने एवं जीर्णोद्धार को लेकर पत्र सौंपा।
पत्र के माध्यम से बेल महादेव क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य कराने, धार्मिक महत्व को संरक्षित करने तथा पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की मांग रखी गई।
बेल महादेव पहाड़ के विकास से जशपुर के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के सौंदर्य, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक महत्व को देखते हुए इसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष जूदेव की इस पहल को क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Views: 0




