
CG Mirror News
पत्थलगांव। लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने छठ घाट पहुंचकर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर भोजपुरी समाज के सभी बंधु भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्यदेव की उपासना की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक गोमती साय ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
छठ महापर्व केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, त्याग, तपस्या और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस महापर्व की विशेषता है कि इसमें अस्ताचलगामी सूर्य के साथ-साथ उदीयमान सूर्य की भी उपासना की जाती है।
विधायक गोमती साय ने छठी मैया से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारा सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख एवं शांति का संचार हो।
Views: 0




