

नागलोक के केरसई में साहू ऑटो होंडा शोरूम का भव्य शुभारंभ: विधायक गोमती साय ने किया उद्घाटन : एक पैला धान देकर किसान को मिली नई होंडा बाइक।
जशपुर । क्षेत्रवासियों को अब दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। केरसई में साहू ऑटो होंडा शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया।
शुभारंभ समारोह का सबसे खास और आकर्षक पल उस समय देखने को मिला, जब शोरूम के प्रथम ग्राहक सिंगीबहार निवासी विजय राम माली को मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय के हाथों होंडा शाइन 100 DX की चाबी सौंपी गई। खास बात यह रही कि कंपनी की विशेष किसान सम्मान पहल के तहत एक पैला धान के बदले उन्हें नई बाइक प्रदान की गई। किसानों को केंद्र में रखकर शुरू की गई इस अनूठी पहल ने कार्यक्रम को विशेष पहचान दी।
कंपनी की इस पहल का उद्देश्य किसान परिवारों को सम्मान देते हुए उनके साथ जुड़ाव स्थापित करना है। प्रथम ग्राहक के रूप में विजय राम माली को यह दोपहिया वाहन प्रदान किया जाना समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
शोरूम के शुभारंभ से केरसई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होंडा के दोपहिया वाहनों की खरीदारी एवं संबंधित सुविधाओं के लिए स्थानीय स्तर पर एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र के ग्राहकों को वाहन खरीदने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में बीडीसी गोपाल कश्यप, बीडीसी श्रीमती ममता सिंह, पूर्व बीडीसी श्रीमती शीला चौहान, सरपंच श्रीमती संगीता वर्मा, समाजसेवी अर्जुन साव, गोवर्धन साहू, शिवनंदन साव, भाजपा नेता अवध बिहारी, दिलीप साहू सहित दर्जनों ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साहू ऑटो होंडा शोरूम के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र में दोपहिया वाहन कारोबार की नई शुरुआत के साथ केरसई में अब होंडा की बिक्री एवं ग्राहक सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर नई सुविधा शुरू हुई है।
एक पैला धान के बदले नई बाइक की चाबी! किसान सम्मान की इस पहल ने केरसई के शोरूम शुभारंभ को बनाया खास।
CG MIRROR NEWS
DIGITAL MEDIA NETWORK
बिल्कुल निष्पक्ष खबर | बेबाक बेखौफ
Views: 0




