E-Paper

ब्रेकिंग जशपुर :- मोबाइल दुकान पर चोरों का धावा : ताला काटकर लाखों के मोबाइल पार, स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।

 

CG Mirror News :- कुनकुरी के जय स्तंभ चौक के पास स्थित कठौतिया मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर पीछे के दरवाजे को फांदकर दुकान के अंदर घुसे और शटर का ताला काटकर कई महंगे नए मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

मोबाइल दुकान संचालक पंकज पारीक के मुताबिक घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। चोर अपने साथ ताला काटने के लिए कई तरह के औजार लेकर पहुंचे थे। दुकान में रखे कई नए और महंगे मोबाइल डिब्बे समेत चोरी किए गए हैं। हालांकि कुल कितने रुपए का नुकसान हुआ है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।
वहीं अज्ञात चोर चोरी करने अपने साथ लाए ताला काटने सहित औजार भी छोड़ कर चले गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और संभावित सुरागों का पता लगाया जा सके।

दुकान संचालक के अनुसार CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर बाहर के हो सकते हैं और स्थानीय किसी व्यक्ति की मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस की जांच जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

फिलहाल पुलिस दुकान में लगे CCTV फुटेज, घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों एवं डॉग स्क्वॉड- की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
चोरी हुए मोबाइलों और अन्य सामान की कीमत का आकलन भी पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने बताया कुनकुरी के व्यस्त इलाके में मोबाइल दुकान में हुए इस चोरी ने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से आग्रह है कि जल्द से जल्द चोरों पकड़े।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker