E-Paper

CM विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ पर्व पर दिया संध्या अर्घ्य तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा, दराखरिका में 4 करोड़ की लागत से बनेगा छठ घाट ।

CM विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ पर्व पर दिया संध्या अर्घ्य तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा, दराखरिका में 4 करोड़ की लागत से बनेगा छठ घाट ।

जशपुर‌ :-  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा ग्राम पंचायत में छठ महापर्व के अवसर पर संध्या अर्घ्य देकर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा में छठ घाट निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है। वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि उन्हें अपने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के अवसर पर शामिल होने का अवसर मिला है। छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस भी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भी समस्त प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमन्ती साय, श्री भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं उपस्थित थीं।

छठ महापर्व लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक

छठ पूजा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र एवं लोक आस्था का महापर्व है। यह पर्व भगवान सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित है। मान्यता है कि इस पर्व में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना पूर्ण होती है।

चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है तथा चौथे दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है।

छठ महापर्व हमें प्रकृति, सूर्य, जल और जीवन के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। यह पर्व पवित्रता, अनुशासन, त्याग, लोक आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker