
CG Mirror News
जशपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर गंभीर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ताहिर अली ने दावा किया कि SIR के बाद जशपुर जिले में करीब 50 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाता आगामी चुनाव में मतदान से वंचित हो सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 19 लाख मतदाताओं के नाम SIR प्रक्रिया में प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं, तो यह उनके लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ताहिर अली ने कहा कि जशपुर जिले में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। कांग्रेस ने मांग कि है मतदाता सूची का पुनः सत्यापन कराया जाए और पात्र मतदाताओं के छूटे हुए नाम नियमानुसार जोड़े जाएं।
प्रेसवार्ता में मनोज सागर यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मोनू गर्ग, शेखर यादव, वाल्टर कुजूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुनकुरी दिलीप जैन सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
कांग्रेस ने कहा कि करीब 50 हजार मतदाताओं के नाम कटने का दावा गंभीर है। पार्टी ने प्रशासन और निर्वाचन विभाग से मतदाता सूची की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग की है।
Views: 0




