E-Paper

सह प्रभारी गोमती साय ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल के साथ आगामी कार्ययोजना को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

CG Mirror News

जशपुर :- भाजपा गुजरात की सह प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व विधायक गोमती साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गुजरात प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी अजय महावर एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस दौरान गुजरात में संगठन की मजबूती, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ हुई मुलाकात में प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

मुलाकात के दौरान गुजरात में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

गोमती साय ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मिलकर जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker