Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत  केरसई में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत  केरसई में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

जशपुर :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत केरसई विकासखंड फरसाबहार में ग्रामीण सचिवालय के नोडल अधिकारी श्री दादू प्रसाद चंद्रा( विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन) के द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप भविष्य में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं कैरियर अवसरों की जानकारी दी गई।

मार्गदर्शन के दौरान विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न विकल्पों, उच्च शिक्षा के क्षेत्र, व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में प्रवेश के अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही NEET, JEE, CUET, NDA, CLAT, SSC, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस, शिक्षक भर्ती, सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि कैरियर का चयन केवल दूसरों की देखा-देखी न करते हुए अपनी रुचि, योग्यता, क्षमता और लक्ष्य के आधार पर करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित अध्ययन, समय-प्रबंधन, अनुशासन, डिजिटल संसाधनों का सदुपयोग तथा निरंतर अभ्यास को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कैरियर प्लान बनाने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा 9वीं कक्षा से ही भविष्य की तैयारी प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा कैरियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका समाधान एवं मार्गदर्शन श्री चंद्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर अध्ययन करने तथा उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को समय पर कैरियर संबंधी सही जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके भविष्य की दिशा निर्धारित करने में सहयोग प्रदान करना रहा l

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker