E-Paperअंबिकापुरकंडोराकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबस्तरबिलासपुरबीजापुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़
Trending

www.cgmirror.com

छोटे सिक्कों में बड़ी खुशियां : 40 हजार रुपये के सिक्कों से खरीदी स्कूटी, देवनारायण होंडा में अनोखी खरीदारी बनी चर्चा का विषय,देवनारायण होंडा में अनोखी खरीदारी बनी चर्चा का विषय।

 

छोटे सिक्कों में बड़ी खुशियां : 40 हजार रुपये के सिक्कों से खरीदी स्कूटी, देवनारायण होंडा में अनोखी खरीदारी बनी चर्चा का विषय,देवनारायण होंडा में अनोखी खरीदारी बनी चर्चा का विषय

 

जशपुर जिले में एक प्रेरणादायक व अनोखा वाकया देखने को मिला, जब एक किसान परिवार ने अपनी मेहनत की कमाई से 40 हजार रुपये के सिक्कों में स्कूटी खरीदी। देवनारायण होंडा शोरूम में किसान अपने परिवार के साथ बोरे में भरकर 10 और 20 रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा।

शोरूम के कर्मचारियों को सिक्कों की गिनती में घंटों लग गए, लेकिन किसान की सच्ची लगन और मेहनत देखकर सभी प्रभावित हो गए। बताया जा रहा है कि किसान ने लगभग छह महीने तक मेहनत कर एक-एक सिक्का जोड़ा था, ताकि परिवार के लिए स्कूटी खरीदी जा सके।

शोरूम के संचालक आनंद गुप्ता ने किसान की लगन की सराहना करते हुए उसे स्कूटी के साथ एक विशेष उपहार भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ स्कूटी की खरीद नहीं, बल्कि एक किसान के परिश्रम और संकल्प की मिसाल है।”

घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों ने किसान परिवार की मेहनत और संचालक की संवेदनशीलता की प्रशंसा की है। यह घटना बताती है कि सच्चे इरादे और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker