
कृषक संगोष्ठी में जनपद अध्यक्षा श्रीमती सुशीला साय ने किसानों को किया प्रोत्साहित, दलहन तिलहन फसलों को अपनाने पर दिया जोर
जशपुर, विकासखण्ड स्तरीय रजत जयंती के अवसर पर आज कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्षा माननीया श्रीमती सुशीला साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसान धान के साथ-साथ अन्य फसलों विशेषकर दलहन एवं तिलहन की खेती की ओर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अब अनाज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है, इसलिए किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए दलहन-तिलहन उत्पादन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से एस.ए.डी.ओ. श्री कमलेश कुमार पैंकरा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, एग्री स्टेक पंजीयन, धान विक्रय पंजीयन, केसीसी कार्ड, कृषि यंत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
उद्यान विभाग से श्री अवतार खाखा ने बाड़ी विकास, फलोद्यान, ऑयल पाम एवं मसाले वाली फसलों के उत्पादन से लाभ कमाने के उपाय बताए। वहीं मत्स्य पालन विभाग की श्रीमती शिला मिंज एवं पशुधन विकास विभाग की श्रीमती प्रियंका यादव ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री संतोष सहाय, श्री बालेश्वर यादव, श्री विश्वनाथ सिदार, श्रीमती हेमा गुप्ता, श्रीमती अनिता होता एवं श्री अभिषेक कुजूर ने भी कृषकों को संबोधित किया और उन्हें कृषि में नवाचार अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 0




