E-Paper

BREAKING NEWS | मंत्री केदार कश्यप के काफिले में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, पहले मंत्री की कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 पुलिस जवान घायल

 

कोंडागांव। जिले में रविवार मतलब आज दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जूनवानी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक मंत्री के काफिले में जा घुसी। स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री के वाहन को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने काफिले के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी अचानक हुई कि काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से जा टकराई।
हादसे में फॉलो वाहन में तैनात 4 पुलिस जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल जवानों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि हादसे में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित हैं और उन्हें किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बाल-बाल बचा बड़ा हादसा!
मंत्री के काफिले में इस तरह अचानक वाहन के घुसने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित कैसे हुई और हादसे के पीछे लापरवाही या तेज रफ्तार की क्या भूमिका थी। घटना के बाद जूनवानी क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker