E-Paperकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरदिल्लीपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरसरगुजा

जशपुर में कांग्रेस का बड़ा दांव: यू.डी. मिंज के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी नेताओं और युवाओं का दमदार संगम

CG Mirror News 
जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी इस सूची में पूर्व विधायक कांग्रेस नेता यू.डी. मिंज को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके नेतृत्व में अब जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। नई टीम के ऐलान के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
घोषित कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ सक्रिय युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए जशपुर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में महेन्द्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन को व्यापक और मजबूत बनाने के लिए 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें ताहिर अली, ईश्वर यादव, प्रमोद गुप्ता, कुलविंदर सिंह भाटिया और श्रीमती पुष्पा कुजूर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। संगठन के संचालन और समन्वय के लिए 17 महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें हंसराज अग्रवाल, विजय भास्कर शर्मा, मार्शल एक्का, दिलीप पाण्डेय और श्रीमती चंद्रप्रभा भगत जैसे सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 20 सचिवों की बड़ी टीम बनाई है, जिसमें पूनम चन्द पैंकरा, घनश्याम सिदार, लोचन यादव और रवि यादव जैसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही 10 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जो पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णयों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 11 मार्च 2026 को जारी इस सूची के सामने आते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनुभवी नेतृत्व और युवाओं के मजबूत संयोजन के साथ कांग्रेस ने जशपुर में संगठन को नई धार देने की तैयारी कर ली है। नई कार्यकारिणी के गठन को आगामी चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है, जिससे विपक्षी दलों की राजनीतिक चिंता बढ़ना तय माना जा रहा है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker