Uncategorized

ब्रेकिंग जशपुर :- 11 हजार केवी करंट की चपेट में आए 4 मजदूर, दो की मौत, दो गंभीर। 

ब्रेकिंग जशपुर :- 11 हजार केवी करंट की चपेट में आए 4 मजदूर, दो की मौत, दो गंभीर।

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पाकरगांव में गुडलक फ्लाईओवर के पास एनएच-43 पर बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान चार मजदूर 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान खंभा अचानक गिर गया और वह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद चार मजदूर करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा शटडाउन लिए जाने के बावजूद तार में करंट प्रवाहित होने की बात सामने आ रही है। हालांकि शटडाउन और करंट प्रवाह की वास्तविक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और अन्य मजदूरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में दो मजदूरों की मौत की पुष्टि पत्थलगांव बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ठेकेदार की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर शटडाउन के बाद विद्युत लाइन में करंट कैसे प्रवाहित रहा और खंभा गाड़ने के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे, यह जांच का विषय है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पाकरगांव क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker