E-Paper

जशपुर में हज़रत मलंग शाह बाबा के सालाना उर्स की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न.!

 

CG Mirror News
जशपुर  -: जिले में धार्मिक आस्था और भाईचारे के प्रतीक हज़रत मलंग शाह बाबा के सालाना उर्स को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उर्स के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हज़रत मलंग शाह बाबा का सालाना उर्स 1 जून (सोमवार) और 2 जून (मंगलवार) 2026 को पूरे शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के दौरान दूर-दराज़ से आने वाले जायरीन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जाएंगी। कार्यक्रम की खास आकर्षण दो रातों तक चलने वाला जोरदार कव्वाली मुकाबला होगा, जिसमें देश के मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए अंजुमन कमेटी इस्लामिया जशपुर द्वारा उर्स कमेटी का गठन भी किया गया है कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और समर्पण के साथ उर्स को सफल बनाने का संकल्प लिया। जशपुर का यह उर्स हर वर्ष क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का संदेश देता है, जिसमें सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बैठक में अंजुमन कमेटी इस्लामिया जशपुर के सदर महबूब अंसारी,रफीक नाजिर,नईम फैशन,इमरान आलम , बैदर खान, सगीर खान , इम्तियाज अंसारी,वाहिद अली,फैजान सरवर,सरफराज आलम,एजाज खान,मुश्ताक अंसारी,बेलाल अंसारी, वसीम खान,तबरेज अंसारी, राशिद अंसारी,हसमत अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker