E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलछत्तीसगढ़जशपुरदुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सरगुजा

फरसाबहार में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। 

CG Mirror News

जशपुर। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में कमी तथा कथित कालाबाजारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार के तत्वावधान में तहसील कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से आम जनता एवं किसान वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में डीजल की उपलब्धता प्रभावित होने से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं किसानों को समय पर खाद एवं बीज नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सभा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं फरसाबहार प्रभारी सुमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीना पैकरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमर कुमार सोनी, ब्लॉक सचिव दुर्गेश बाजपेयी, शेखर चौहान, किशन सिंह, राजू श्रीवास एवं दोमनिक मिंज सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के सुशासन के दावों के विपरीत क्षेत्र में मूलभूत समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और जनता को राहत नहीं मिल पा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कुछ स्थानों पर हाल ही में बनी सीसी सड़कें कुछ ही महीनों में उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरसाबहार स्थित एपेक्स बैंक का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान किसानों की सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि बैंक में सीमित लोगों को प्रवेश देकर अन्य किसानों को धूप में लंबी कतारों में खड़ा रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस दौरान बैंक परिसर में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए डीजल संकट दूर करने, खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, महंगाई पर नियंत्रण लगाने तथा किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर कुलदीप मिंज, रविशंकर राम, घनश्याम चौहान, कुबरान बाघ, बोधसाय मांझी, संतोष (पिंटू) यादव, धनीराम यादव, बदराम एक्का, सुधीर सिदार, असुनता खलखो, बीबीयान मिंज, दोमनिक सुरेश, सरिता चौहान, जीतू जायसवाल, उमेश सागर, विक्रम चक्रेश, चंद्रधर राय, पायल श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, अर्चना तिग्गा, पवन कुमार सिंह, हेमंत चिंदू, रामलाल बेहरी, गौतम यादव, नागेश, परमेश्वर भगत, विजय तिर्की, अमरू राम, अरुण कुमार राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker