E-Paper

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :-  फ्लाय ऐश डस्ट से लदा हाइवा पलटा, चालक गंभीर; पुलिस की सूझबूझ से समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :-  फ्लाय ऐश डस्ट से लदा हाइवा पलटा, चालक गंभीर; पुलिस की सूझबूझ से समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

जशपुर। भारतमाला सड़क निर्माण कार्य के लिए NTPC से फ्लाय ऐश डस्ट लेकर तरईमाल, रायगढ़ से आ रहा एक हाइवा वाहन श्रीनदी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के नीचे पलट गया। हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हाइवा में फ्लाय ऐश डस्ट लोड था और वाहन भारतमाला सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान श्रीनदी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ के नीचे पलट गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह, अजय श्रीवास्तव लाला सिपाही एवं प्रधान आरक्षक जीतू गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को समझते हुए बिना समय गंवाए घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालने और उसे अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते घायल को समय पर उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद वाहन में लदा फ्लाय ऐश डस्ट सड़क किनारे बिखर गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

फिलहाल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना किस कारण से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker