E-Paper
Trending

ब्रेकिंग जशपुर :- संदिग्ध मौत से फैली सनसनी पत्थलगांव में 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका। 

ब्रेकिंग जशपुर :- संदिग्ध मौत से फैली सनसनी पत्थलगांव में 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका। 

ब्रेकिंग जशपुर :- संदिग्ध मौत से फैली सनसनी
पत्थलगांव में 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका।

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर इंजको गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जबकि शव से करीब 300 मीटर दूर खेत में मृतक का दुपहिया वाहन बरामद किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि पहले ग्रामीण की हत्या की गई, उसके बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker