
CG Mirror News
जशपुर :- कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिड़ोरा के चुहरापारा बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने पहल की, जिसके बाद बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली समस्या का निराकरण किया गया।
पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं होने के कारण बस्ती के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतें हो रही थीं। समस्या की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने संबंधित विभाग से पहल करते हुए ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कराई। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिली है।
इस पहल पर जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सारथी एवं ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सक्रिय पहल
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक पहल करते रहे हैं। चिड़ोरा के चुहरापारा बस्ती में ट्रांसफार्मर लगने से एक बार फिर ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिली है।
Views: 0




