E-Paper

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई एवं सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना,बगिया निवास पर प्रज्ज्वलित किए दीप।

CG Mirror News

जशपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छोटी दिवाली के पावन अवसर पर बगिया स्थित अपने गृह निवास के मुख्य द्वार पर धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। दीपों की जगमगाती रोशनी के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार का जीवन आनंद, उल्लास और मंगल से परिपूर्ण हो तथा सभी के घर-आंगन में सुख और समृद्धि का वास हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर-आंगन को खुशियों और प्रकाश से आलोकित करे। समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करे। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker