E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmmirror.com

नागलोक में एक और  एनीकट निर्माण 28 करोड़ की स्वीकृति, जशपुर में विकास की रफ्तार तेज

नागलोक में एक और  एनीकट निर्माण 28 करोड़ की स्वीकृति, जशपुर में विकास की रफ्तार तेज

जशपुर, 14 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य शासन ने जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार में पम्पशाला एनीकट योजना के प्रथम चरण के लिए 28 करोड़ 2 लाख 91 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत एनीकट का निर्माण होने से सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे किसानों को सालभर पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सड़कों के विस्तार के साथ-साथ जिले को मेडिकल कॉलेज, 200 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और हॉर्टिकल्चर कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मिल रही हैं। इन योजनाओं से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

खेलों के क्षेत्र में भी जशपुर को नई पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker