E-Paper

आज नागलोक तपकरा में CM विष्णुदेव साय का दौरा , छठ महापर्व में होंगे शामिल।

CG Mirror NEWS

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार, 15 नवंबर 2026 को जशपुर जिले के तपकरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार तपकरा में उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां छठ महापर्व के आयोजन में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3:30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, तपकरा स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से शाम 3:40 बजे तपकरा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री रेस्ट हाउस से छठ घाट के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे छठ घाट तपकरा पहुंचकर शाम 5 से 6 बजे तक आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री छठ घाट से प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के तपकरा आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker