E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमनेन्द्रगढ़मयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुन्दरतनपुरराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़शक्तिसन्नासरगुजासीतापुरसुकमा

कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, जनता की ढाल बनकर साय सरकार की नाकामियां और जनविरोधी फैसले घर-घर पहुंचाने का दिया संदेश: यू.डी. मिंज

CG Mirror News

जशपुर। शनिवार को अखिल भारतीय महकुल यादव समाज के सामुदायिक भवन, गोवर्धन पहाड़ (तमामुंडा) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार की मासिक बैठक पूर्व विधायक एवं वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रीय समस्याओं तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने सुझाव रखे। जिला अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में आम जनता की आवाज और ढाल बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।
यू.डी. मिंज ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय घर-घर जाकर लोगों को वर्तमान साय सरकार की नीतियों, नाकामियों और जनविरोधी फैसलों से अवगत कराने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया, कई योजनाओं के नाम बदल दिए गए तथा पूर्व में स्वीकृत विकास कार्यों को निरस्त कर दोबारा टेंडर कराए जा रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने गौठान, रीपा सहित कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ता इन योजनाओं की उपलब्धियों और इनके बंद होने से आम जनता को हुए नुकसान की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरकर जनता के बीच काम करेगा तो कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में जिले, विधानसभा और प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री निरंजन ताम्रकार सहित अमर सोनी, देवशरण सिंह, मोहम्मद इकबाल, दुर्गेश बाजपेई, धनीराम यादव, परमानंद साय, भोला यादव, डोमनिक मिंज, बदराम एक्का, रामलाल सोनी, विनय चौहान, सरोज ताम्रकार, संतोष कुमार यादव, चंद्रशेखर चौहान, राजू श्रीवास, किशन सिंह, प्रेमराम यादव, बिबियाना मिंज, असुंता खलखो, प्रतापी तिग्गा, कुंवारी मिंज, नामजीत साय, जीतू जायसवाल, राजीव यादव, प्रफुल्ल कुजूर, बुधसाय, प्रदीप टोप्पो, राघवेंद्र साय, विक्रांत सिंह, अशोक टोप्पो, रामदयाल वर्मा, उमेश सागर, प्लासीडियूस केरकेट्टा, शिवा यादव, लिखन प्रधान, संजू महंत एवं रवि डनसेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को और तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker