E-Paper

तुमला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध।

तुमला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध।

जशपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार के नेतृत्व में शुक्रवार को तुमला थाना के पास सरईटोला चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। विपक्ष की आवाज को दबाने और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। प्रदर्शन में अमर सोनी, सरोज ताम्रकार, मोहम्मद इकबाल, देवरशरण, सुरेश नायक, राजू श्रीवास, किशन सिंह, जयकुमार सिंह, मेघनाथ निषाद, लोचन यादव, गणेश सिंह, जीतू जायसवाल, संतोष (पिंटू) यादव, दिर्जन चौहान, विनय चौहान, चंद्रशेखर चौहान, उमेश सागर, प्रशांत ताम्रकार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker