
MIRROR BREKING : दिल्ली में मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता विधायक दल के बैठक में लगी मोहर….पढ़े पूरी खबर
CG MIRROR NEWS : बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुन लिया है. तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया है. सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत सारे लोग आश्चर्यचकित रह गए. हालांकि, बाद में सबने उन्हें बधाई दी. लेकिन सबके मन में एक ही सवाल होगा कि आखिर बीजेपी ने सीएम कैसे चुना? ‘बायोडाटा’ में क्या-क्या देखा? हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं.
Views: 0




