E-Paperअंबिकापुरइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025पंजाबपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामरवाहीमहाराष्ट्रयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग
Trending

CG Mirror News : शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने मचाया उत्पात…बुजुर्ग पर हसिया से किया हमला…पढ़ें पूरी खबर 

CG Mirror News : शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने मचाया उत्पात…बुजुर्ग पर हसिया से किया हमला...पढ़ें पूरी खबर 

CG Mirror News : शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने मचाया उत्पात…बुजुर्ग पर हसिया से किया हमला…पढ़ें पूरी खबर 

बिलासपुर : न्यायधानी के सकरी इलाके में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना गायत्री मंदिर के पास की है, जहां आरोपी ज्वाला यादव ने मोहल्ले में शराब के लिए पैसे मांगना शुरू किया।ज़ब लक्ष्मीन साहू ने इसका विरोध किया और घर के अंदर चली गई, तो कुछ देर बाद उसने बाहर से गाली-गलौच और झगड़े की आवाजें सुनीं। बाहर आकर देखा तो आरोपी उनके बुजुर्ग पिता पंचराम साहू से भी शराब के लिए पैसे मांग रहा था। जब उन्होंने देने से इनकार किया, तो ज्वाला यादव बौखला गया और अश्लील गालियां देने लगा। बात बढ़ी, तो आरोपी ने हसिया से पंचराम साहू पर हमला कर दिया, जिससे उनके कान से खून बहने लगा।

झगड़े के दौरान जब लक्ष्मीन की मां बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया, जिससे उनकी पीठ में गंभीर चोटें आईं। पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और लक्ष्मीन साहू की शिकायत पर आरोपी ज्वाला यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker