E-Paperकांसाबेलजशपुर
Trending

Cg mirror News

Cg Mirror News : कुणाल बस में गांजा ले जाते दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक बिहार तो एक बंगाल के तस्कर ...

Cg Mirror News : कुणाल बस में गांजा ले जाते दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बिहार तो एक बंगाल के  तस्कर …


जशपुर : लाइन बस में राँची से अंबिकापुर गांजा ले जाते दो युवक को कांसाबेल पुलिस के टीम ने गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस कि बड़ी कार्यवाही, कांसाबेल पुलिस ने 18 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल तस्कर बस में छुपाकर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, अवैध मादक पदार्थ गांजा की बाजार में कीमत 03 लाख रु से अधिक, मामला थाना कांसाबेल का मामला।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 20(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध
पृथ्वी कुमार जो कि निवासी गोरखपुर बिहार का रहने वाला है अंशु कुमार निवासी मेंहदी बगान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है ऑपरेशन आघात के तहत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु लगातार जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर अभियान चलाया जाता रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के तस्करों को पकड़ने में सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में थाना कांसाबेल पुलिस की एक टीम नशीली वस्तुओं की पतासाजी हेतु लगाई गई थी, कि इसी दौरान पुलिस की टीम को, मुखबीर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली कि दो व्यक्ति रांची से कांसाबेल होकर अंबिकापुर जाने वाली, एक कुनाल नाम के बस में अवैध मादक पदार्थ गांजा को छुपाकर परिवहन कर रहे हैं, जिस पर थाना कांसाबेल पुलिस द्वारा मेन रोड पर बस को रोककर घेरा बंदी कर तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान दो दोनों का बेग चेक किया गया जिसमे मादक पर्दाथ गांजा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार क़र जेल भेज दिया है।

 

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker