E-Paperकुनकुरीजशपुरजांजगीर - चांपानारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबिलासपुरमनोरामयाली कुनकुरी जशपुररायपुर
Trending

www.cgmirror.com

 प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बना जलजमाव का केंद्र,परिसर बना तालाब

  प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बना जलजमाव का केंद्र,परिसर बना तालाब 

जशपुर: लगातार बारिश के चलते तपकरा स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास इन दिनों गंभीर जलभराव की चपेट में है। छात्रावास के चारों ओर जमा पानी ने पूरे परिसर को तालाब में तब्दील कर दिया है। निकासी व्यवस्था ठप होने से पानी भवन के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भवन की हालत भी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह से छत टपक रही है, जिससे बच्चों के सोने और पढ़ाई करने में भारी दिक्कत हो रही है।

मंडल संयोजक लालदेव भगत ने बताया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि जल निकासी न होने के कारण बच्चों को असहनीय स्थिति में रहना पड़ रहा है।

विशेष बात यह है कि एसी (अनुविभागीय अधिकारी) द्वारा भी छात्रावास का निरीक्षण पहले किया जा चुका है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों व पालकों की मांग है कि छात्रावास परिसर को ऊँचा किया जाए ताकि जलभराव की स्थायी समस्या से मुक्ति मिले। साथ ही भवन की मरम्मत और समुचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिल सके।

प्रशासन की अनदेखी और लचर व्यवस्था ने अब छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker