
www. cgmirror.com”स्कॉर्पियो और बाईक में भिड़ंत”भीषण सड़क हादसे में तीन घायल,घटना के बाद स्कॉर्पियो फरार – ग्रामीणों ने बचाई जान..
जशपुर – क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में महेंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चौकी उपरकछार अंतर्गत सिंगीबहार बस स्टैंड के पास हुई। ग्रामीणों नें कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया। कुनकुरी – तपकारा मार्ग से स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से आ रही थी और बाईक सवार वाले अबीरा रोड तरफ से निकल रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आ रही थी और बगल से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए – एक को कमर में चोट, दूसरे को सिर पर गहरी चोट, और तीसरे के सीने में गंभीर चोटें एवं पैर टुटा हादसे के समय पास ही बैठे ग्रामीण आईपीएल मैच देख रहे थे, जिन्होंने घटना को देखा और फौरन सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सड़क पर CCTV कैमरे लगे होते, तो स्कॉर्पियो वाहन की पहचान कर उसे तुरंत पकड़ा जा सकता था। परंतु हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान भी उन्होंने CCTV कैमरों की मांग को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
Views: 0




