
जशपुर :- कुनकुरी-तपकरा स्टेट हाईवे पर श्रीनदी पुल के ऊपर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर ट्रक पलटने से दोनों ओर मोटरसायकल सहित बड़े वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
घटना के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कुनकुरी और तपकरा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो सकती है।
पुलिस प्रशासन की अपील: वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
इस मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे फिलहाल कुनकुरी-तपकरा स्टेट हाईवे का उपयोग करने से बचें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।
फिलहाल ट्रक पलटने के कारणों और हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है की वाहन मे छठ पुजा का सामान लोड था।
Views: 0




