E-Paperपत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुर

BREKING NEWS : जंगल के नाले में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी पुलिस वनविभाग कि टीम मौक़े पर मौजूद। 

BREKING NEWS : जंगल के नाले में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी पुलिस वनविभाग कि टीम मौक़े पर मौजूद।

जशपुर। पुलिस थाना तुमला क्षेत्र अंतर्गत लिंगा आरएफ 876, खारीबाहल बीट के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल के भीतर एक नाले में सड़ी-गली हालत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना सामने आई। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर तुमला थाना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। शव की हालत को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत्यु कुछ दिन पूर्व हुई होगी।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker