E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर

CRIME : शादीशुदा महिला की लूटी अस्मत, छेड़छाड़ व मारपीट आरोपी गिरफ्तार, गया जेल।

CRIME : शादीशुदा महिला की लूटी अस्मत, छेड़छाड़ व मारपीट आरोपी गिरफ्तार, गया जेल।

जशपुर | थाना फरसाबहार क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़, अस्मत लूटने के प्रयास और मारपीट के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घर में अकेली महिला को बनाया निशाना

पीड़िता (उम्र 38 वर्ष) ने थाना फरसाबहार में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 03 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी और उस समय घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी संजीत खलखो (उम्र 34 वर्ष) चुपचाप पीछे से आया और उसे पकड़ लिया।
गलत नीयत से कपड़े फाड़े, विरोध पर की मारपीट
आरोपी ने गलत नीयत से महिला की अस्मत लूटने का प्रयास करते हुए उसके पहने साड़ी व ब्लाउज को फाड़ दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर पटककर मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

पति से पूछताछ पर दी जान से मारने की धमकी

घटना की जानकारी पीड़िता ने फोन के माध्यम से अपने पति को दी। जब पीड़िता का पति आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने उसके घर पहुंचा, तो आरोपी ने अपने घर को बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ भी मारपीट की।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर थाना फरसाबहार में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीत खलखो को उसके घर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक ईश्वर साय एवं शादीशुदा महिला की लूटी अस्मत, छेड़छाड़ व मारपीट — आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एसएसपी का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे गंभीर मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker