E-Paper

सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में ले रहे भाग।

CG Mirror News

जशपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खिलाड़ियों में खेल उत्साह को बढ़ावा देने एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के उपरांत आज से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती राय मुनी भगत द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं खेल ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेशवरी सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले के सभी विकासखंडों से बालक एवं बालिका वर्ग के लगभग 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं। कल सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।

विधायक श्रीमती राय मुनी भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से जिले, संभाग एवं राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिल रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास का विकास होता है तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकासखंड स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। जिले की बेटियाँ क्रिकेट सहित अन्य खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं तथा युवा धावक अनिमेष कुजूर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker