E-Paperकुनकुरीजशपुरदिल्लीपत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुर

पत्थलगांव में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, विधायक गोमती साय हुईं भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल।

पत्थलगांव में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, विधायक गोमती साय हुईं भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल।

 

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज पत्थलगांव विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के तीनों प्रमुख मार्गों से निकली इस यात्रा में विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं।

तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज, दिलों में देशभक्ति और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करें और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को सदैव सर्वोपरि रखें।

भव्य तिरंगा यात्रा ने पत्थलगांव में एकता, देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र को तिरंगे के रंग में रंग दिया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker