E-Paper

जिले के सभी पंचायतों में रोजगार दिवस व आवास दिवस का  संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी।

CG mirror news

जशपुरनगर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के निर्देशन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, आजीविका एवं आवास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाला रोजगार दिवस शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, सुशासन एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।

साथ ही ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित कार्यों की जानकारी मोबाइल के माध्यम से प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सुलभ होने से कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

विकसित भारत जी-राम-जी योजना पर विशेष चर्चा

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर नवीन योजना ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ अर्थात विकसित भारत जी-राम-जी के उद्देश्य, स्वरूप एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना के तहत रोजगार गारंटी को बढ़ाकर ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी, बेरोजगारी भत्ता, जल सुरक्षा एवं जल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता तथा मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने जैसे प्रावधान शामिल हैं,

जिससे सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना पर फोकस आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में अपने आवासों का निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। इस संयुक्त आयोजन में मनरेगा श्रमिक, आवास हितग्राही, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित जनपद एवं जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker