E-Paperछत्तीसगढ़रायगढ़
Trending

MIRROR NEWS : डैम में डिप्टी कलेक्टर का लड़का डूबा रात से जारी है रेस्क्यू….

MIRROR NEWS : डैम में डिप्टी कलेक्टर का लड़का डूबा रात से जारी है रेस्क्यू....

 रायगढ़:  जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र डैम में एक छात्र के डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम जॉय लकड़ा है, और वह दिल्ली में पढ़ाई करता था। छुट्टियां मनाने वह अपने घर आया हुआ था। जॉय लकड़ा जिंदल स्कूल की शिक्षिका का बेटा था और उसके पिता अजय लकड़ा बालोद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि जॉय अपने तीन दोस्तों के साथ डैम पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह डैम में इयर बड्स निकालने के प्रयास में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी छात्र का शव बरामद नहीं हो सका।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker