E-Paperअंबिकापुरआस्ताकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबागोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुर्गदुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीनारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबलौदबस्तरबिलासपुरबीजापुरबैलाडीलामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहासमुंदरतनपुरराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर:- जंगल किनारे अकेली महिला के घर दंतैल हाथी का दो दिन में दो बार हमला, घर में रखे सामान को भी पहुँचाया नुकसान ,जान बचाकर छिपती रही महिला।

ब्रेकिंग जशपुर:- जंगल किनारे अकेली महिला के घर दंतैल हाथी का दो दिन में दो बार हमला, घर में रखे सामान को भी पहुँचाया नुकसान ,जान बचाकर छिपती रही महिला।

जशपुर से बड़ी खबर सामने आई है। तपकरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बघीयाकानी,कोडाटोली गांव में एक अकेली महिला के घर दो दिन में दंतैल हाथी ने दो बार हमला कर दिया। घटना कि जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत – सिंगीबहार के उपसरपंच सत्यम सिंह मौक़े पर पहुँच कर महिला से मिल हाल जान कर  वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सूचना दिए हैं। जानकारी अनुसार  शनिवार रात को दतैल हाथी ने पहली बार हमला किया था, और इसके बाद रविवार की रात को फिर से उसी घर को निशाना बनाया । महिला ने किसी तरह जान बचाकर खुद को छिपाया और सुबह होने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।बताया जा रहा है कि हाथी ने घर में रखे धान को खा लिया और राशन, बर्तन, पलंग और आलमारी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर बात यह है कि महिला लंबे समय से अकेले उस घर में रह रही थी, और इसके बावजूद वन विभाग की ओर से उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया। यह विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। हालांकि विभाग की ओर से प्रतिदिन जंगल किनारे बसे क्षेत्रों में चेतावनी दी जा रही है,वाट्सएप ग्रुप मुनादी और अन्य माध्यमों से लेकीन लोगों में जागरूकता की कमी और विभाग की असमर्थता के कारण ऐसे हादसे रुक नहीं रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जंगल किनारे रह रहे लोगों को वाकई में वन्यजीवों से सुरक्षा मिल पा रही है ? अकेली महिला की यह व्यथा वन विभाग के कामकाज पर सवालिया निशान लगाती है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker