E-Paper
Trending

शादी का झांसा देकर महिला से अनाचार करने वाला आरोपी र गिरफ्तार जशपुर पुलिस की कार्रवाई, महीनों से फरार आरोपी   गया जेल।

शादी का झांसा देकर महिला से अनाचार करने वाला आरोपी र गिरफ्तार जशपुर पुलिस की कार्रवाई, महीनों से फरार आरोपी   गया जेल।

शादी का झांसा देकर महिला से अनाचार करने वाला आरोपी र गिरफ्तार जशपुर पुलिस की कार्रवाई, महीनों से फरार आरोपी   गया जेल।

जशपुर। शादी का झांसा देकर एक महिला से लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी नागेंद्र उरांव (35) को जशपुर पुलिस ने रांची (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को सन्ना थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बालक आश्रम में स्वीपर का काम करती है। वर्ष 2023 में एक प्राइवेट कंपनी (सेप शॉप) से जुड़े व्यक्ति नागेंद्र उरांव से उसका परिचय हुआ। आरोपी प्रोडक्ट बेचने में मदद का बहाना बनाकर उसके संपर्क में आया और कई बार उसके घर भी पहुंचता था।

रिपोर्ट में महिला ने बताया कि सितंबर 2023 में आरोपी ने उसके घर रुककर शादी का झांसा दिया और उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद वह समय-समय पर शादी की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने गर्भपात करा दिया। बाद में महिला को पता चला कि नागेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी इंकार कर झारखंड भाग गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सन्ना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 तथा बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस की सतत तलाश के बीच तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि वह रांची में छिपा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक टीम रांची भेजी गई। पुलिस ने नागेंद्र उरांव के ठिकाने की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और जशपुर लाकर पूछताछ की। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और प्रधान आरक्षक विजय खूंटे की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker