E-Paper
Trending

ब्रेकिंग जशपुर : तालाब (डबरी) में डूबने से वृद्ध महिला की मौत, दशगात्र में गए थे परिजन, कपड़े व शव देखकर परिजनों ने की पुष्टि। 

ब्रेकिंग जशपुर : तालाब (डबरी) में डूबने से वृद्ध महिला की मौत, दशगात्र में गए थे परिजन, कपड़े व शव देखकर परिजनों ने की पुष्टि। 

ब्रेकिंग जशपुर : तालाब (डबरी) में डूबने से वृद्ध महिला की मौत, दशगात्र में गए थे परिजन, कपड़े व शव देखकर परिजनों ने की पुष्टि। 

जशपुर :- जिले के पुलिस चौकी उपरकछार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगीबहार रघराटोली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तालाब (डबरी) में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य पड़ोसी गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला रोजमर्रा की तरह घर से नहाने के लिए तालाब (डबरी) की ओर गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे, जहां डबरी के पास महिला के कपड़े पड़े मिले और तालाब में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। कपड़ों और शव को देखकर परिजनों ने महिला की पहचान की और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी उपरकछार की टीम मौके पर पहुंच रही है और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जायेगा पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना प्राप्त हुई है। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा जायेगा । मृतक महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना देखी जा रही है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker