E-Paperअंबिकापुरइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : कछुवाकानी-सिंगीबहार मार्ग पर पुलिया के बीच गड्ढा बना मौत का फंदा, ट्रैफिक का दबाव बढ़ाता खतरा , प्रशासन बेखबर..

कछुवाकानी-सिंगीबहार मार्ग पर पुलिया के बीच गड्ढा बना मौत का फंदा, ट्रैफिक का दबाव बढ़ाता खतरा

जशपुर । मुख्यमंत्री के विधानसभा कुनकुरी क्षेत्र में कछुवाकानी-सिंगीबहार मार्ग की बदहाली ने राहगीरों की जान को जोखिम में डाल दिया है। इस मार्ग पर कोड़ाटोली सिंगीबहार के पास बना पुलिया के बीचों-बीच एक गड्ढा दिनों-दिन बड़ा होता जा रहा है, और अब इतना खतरनाक बन चुका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।सड़क पर बना गड्ढा

यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। शुरुआत में गड्ढा छोटा था, लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में अब यह गड्ढा इतना गहरा और चौड़ा हो गया है कि राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन चुका है।

स्थानीय लोगों की चिंता और उपाय
ग्राम पंचायत सिंगीबहार के उपसरपंच सत्यम सिंह और उनके मित्रमंडली ने इस गड्ढे को देखकर चिंता जाहिर की। उन्होंने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पेड़ की डालियों और कपड़े डालकर लोगों को सचेत करने का प्रयास किया। हालांकि, यह सिर्फ एक अस्थायी समाधान है और पुलिया के बिखरते सरियों को देखकर साफ जाहिर होता है कि पुलिया किसी भी वक्त ध्वस्त हो सकती है।

ट्रैफिक का दबाव बढ़ाता खतरा
यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। इस पर रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत का परिवहन करते हैं। इसके अलावा, अंबिकापुर से रायगढ़ और बंदरचूवा के बीच चलने वाली लाइन बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। ऐसे में इस गड्ढे ने न सिर्फ यात्रियों की बल्कि वाहन चालकों की जान को भी दांव पर लगा दिया है।

सीएम की पत्नी भी इसी मार्ग से गुजरती हैं
आश्चर्य की बात यह है कि इसी मार्ग से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय का काफिला भी हर दूसरे दिन गुजरता है। मुख्यमंत्री के पीए भी इसी मार्ग से रोज आना-जाना करते हैं। इसके बावजूद, जिम्मेदार प्रशासन और विभागों की अनदेखी का आलम यही है कि पुलिया की मरम्मत तो दूर, अस्थायी सुधार कार्य तक नहीं हो पाया है।

स्थानीयों की मांग – जल्द हो मरम्मत
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पुलिया की मरम्मत करानी चाहिए। अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों की जान और आवाजाही की सुरक्षा के लिए अब समय पर कार्रवाई अनिवार्य हो गई है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker